Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘आपरेशन सिंदूर’: जवानों के सम्मान में लिया बड़ा फैसला, प्राइवेट अस्पतालों में अब सैनिकों व उनके परिवार को मिलेगी यह छूट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमलें में 26 निर्दोष पर्यटकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसके जवाब में भारत ने ‘आपरेशन सिंदूर’ चलाया और आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की। जिसमे 100 आतंकियों को ढेर किया।

दी जाएगी इलाज में छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने ‘आपरेशन सिंदूर’ अभियान ने देश के हर नागरिक को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया है। जिसको देश भर से समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) उत्तराखंड ने सैनिकों के सम्मान में एक बड़ा निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आइएमए उत्तराखंड से जुड़े सभी चिकित्सक अपने क्लीनिक व अस्पताल में सैनिकों व उनके परिवार को इलाज में छूट प्रदान करेंगे। ओपीडी, आइपीडी के अलावा विभिन्न तरह की जांच में भी यह छूट दी जाएगी। ओपीडी पर 50 प्रतिशत और आइपीडी में 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा रेडियोलाजी व पैथोलाजी जांच में भी 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Exit mobile version