Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर: अब शादियों में ड्रोन से फोटो व वीडियोग्राफी पर लगा बैन, उल्लंघन करने पर‌ होगी यह कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत का अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

प्रशासन का सख्त एक्शन

इसी क्रम में उत्तराखंड में इंटरनेशनल बॉर्डर एरिया पर ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चम्पावत जिले की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की गाइडलाइन के अनुसार ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। इसके लिए अब ड्रोन से शादियों में भी फोटो या फिर वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। डीजीसीए की सख्त गाइडलइान के बाद अब शादियों में भी ड्रोन को उड़ाया नहीं जा सकेगा। प्रशासन की बात मानें तो इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे होने की वजह से यह कड़ा फैसला लिया गया है।

Exit mobile version