Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अखिलेश यादव के सैफई में बनवाए जा रहें केदारनाथ जैसे मंदिर केदारेश्‍वर का विरोध, चारधाम तीर्थपुरोहितों में आक्रोश, लेंगे कानूनी सलाह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं अब यूपी सैफई इटावा में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और नाम से मंदिर बनाया जा रहा है। जिस पर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत में आक्रोश है।

जताया विरोध

मीडिया रिपोर्ट्स खबर सामने उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में बन रहे केदारनाथ धाम की निर्माणाधीन प्रतिकृति मंदिर का बद्री-केदार मंदिर समिति ने विरोध किया है। जिसके बाद अब बीकेटीसी मंदिर की प्रतिकृति को लेकर कानूनी सलाह ले रही है। साथ ही प्रदेश सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केदारनाथ धाम का पौराणिक तथा धार्मिक महत्व है। केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति का मंदिर अन्यत्र नही बनना धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है। कहा कि इस संबंध में विधिक राय के बाद आगे समुचित कदम उठाए जाएंगे।

केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण

दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया है। सैफई में मंदिर के गर्भ ग्रह में लिंग का आकार भी केदारनाथ धाम की तरह का बनाया गया है। 

Exit mobile version