Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 3 पदों पर निर्विरोध जीत की घोषणा से भड़का गुस्सा: मसूरी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र नेता, चुनाव प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

​मसूरी: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर (एमपीजी) कॉलेज, मसूरी में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला।

धरना प्रदर्शन किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के फैसलों से असंतुष्ट छात्र संगठनों ने प्राचार्य कक्ष का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद परिसर में स्थिति बिगड़ गई। माहौल तनावपूर्ण होता देख प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के निर्देश आने तक संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है। अब विश्वविद्यालय से नया दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​इस वजह से भड़का विवाद

​विवाद की मुख्य वजह गुरुवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) रही। स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों में कमियां पाए जाने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी तीन पदों पर पर्चा भरने से वंचित रह गए। इसके बाद चुनाव समिति ने देर शाम कोई अन्य उम्मीदवार न होने का हवाला देते हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के तीन प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। ​समिति के इस फैसले से गुस्साए ABVP कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह कॉलेज परिसर में मोर्चा खोल दिया। छात्र नेताओं ने सवाल उठाया कि स्क्रूटनी की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने से पहले ही किसी प्रत्याशी को विजयी कैसे घोषित किया जा सकता है?
​

Exit mobile version