Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में इतने हजार से अधिक बच्चे टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित, सभी 13 जिलों तक पहुंचा ‘गुब्बारा क्लीनिक’

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बच्चों में डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की हालिया स्क्रीनिंग रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 40 हजार से अधिक बच्चे डायबिटीज से प्रभावित पाए गए हैं।

4,000 से अधिक बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के मरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 4,000 से अधिक बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के मरीज हैं, जिन्हें जीवनभर नियमित इंसुलिन और निगरानी की आवश्यकता होती है। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इसके उपचार व निगरानी के लिए विशेष कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों में ‘गुब्बारा क्लीनिक’ की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
इन क्लीनिकों के माध्यम से बच्चों की जांच, ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, चिकित्सीय परामर्श और नियमित फॉलोअप की सुविधा दी जा रही है। देहरादून जिला अस्पताल समेत अन्य जिला अस्पतालों में बच्चों को मुफ्त जांच व नियमित निगरानी मिल रही है।

डेटा तैयार करने की कवायद तेज

स्वास्थ्य विभाग के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश भर के टाइप-1 डायबिटीज पीड़ित बच्चों का एक एकीकृत (केंद्रीकृत) डेटा तैयार करने की है। डेटाबेस तैयार होने के बाद इंसुलिन, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स जैसी जीवनरक्षक सुविधाओं की आपूर्ति का सटीक आकलन कर उन्हें समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Exit mobile version