Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हो गया पंचायत चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होंगे चुनाव, इस दिन होगी मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ राज्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमे पंचायत चुनाव को लेकर घोषणा हुई है।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर साढ़े बारह बजे हुई। जिसमे पंचायत चुनाव को लेकर ऐलान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पंचायत चुनाव दो चरण में होंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता लागू हो गई है।

जुलाई में होंगे मतदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार जनपद को छोड़ 12 जनपदों में चुनाव होंगे। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी जारी अधिसूचना करेंगे।
📌📌इस कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की कार्यवाही 25 जून से 28 जून तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा नामांकन होगा।
📌📌नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी। नाम वापसी की तिथि 2 जुलाई को होगी।
📌📌निर्वाचन दो चरण में होगा। जिसमे पहले चरण में सिंबल 3 जुलाई को मिलेंगे‌। 10 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान होगा। जो सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक होगा।
📌📌दूसरे चरण में सिंबल 8 जुलाई को होंगे। दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा।
📌📌19 जुलाई को मतगणना होगा।

Exit mobile version