Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव: आज जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पदों के लिए होंगे नामांकन, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में जिला पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और 89 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख के पदों के लिए चुनाव होने हैं।

14 अगस्त को होंगे मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त माह में चुनाव होंगे। इसी क्रम में आज सोमवार को नामांकन होंगे। जिसमें कुल 291 पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ होगी। इन सभी पदों के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसी दिन अपराह्न 3.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। यह कार्य समाप्ति तक चलेगी। नाम वापसी 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इन पदों के लिए चुनाव 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version