Site icon Khabribox

उत्तराखंड: परमवीर चक्र विजेता वीर सैनिकों और उनकी विधवाओं को मिलेगी बढ़ी हुई राशि, डेढ़ करोड़ रुपये हुआ अनुदान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के परमवीर चक्र विजेता वीर सैनिकों और उनकी विधवाओं को अब बढ़ी हुई एकमुश्त अनुदान राशि मिलेगी।

डेढ़ करोड़ रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुदान राशि को तीन गुना करने की घोषणा की थी। जिसके बाद अनुरूप शासन की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने के आदेश राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद जारी कर दिए गए हैं। यह एकमुश्त अनुदान राशि उत्तराखंड राज्य के परमवीर चक्र विजेता एवं उनकी विधवाओं को जीवन के एक बार दी जाती है। जिसमें अब तक उन्हें 50 लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाते थे, लेकिन अब डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Exit mobile version