Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज शाम पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में बिशन सिंह चुफाल के शामिल न होने से पार्टी में हलचल

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन गए हैं। जिसकी घोषणा शनिवार को हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि वह रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

आज शाम 6 बजे शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी-

उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें वह अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिशन सिंह चुफाल नहीं होंगे शामिल-

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री में पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी के बाद कई वरिष्ठ नेता नाखुश भी नजर आ रहे हैं। जिसमें कई बार विधायक रहे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आज शपथ ग्रहण में शामिल न होने से पार्टी में हलचल मची हुई है। जिस पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन पर बात कर अपनी बात रखी। वही अन्य मंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल न होने की चर्चाएं हो रही है।

Exit mobile version