Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मरीजों को जल्द मिलेगी राहत, सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सभी जांचें होंगी निशुल्क

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है।

जल्द होगा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए राज्य सरकार इन चिकित्सा संस्थानों में सभी प्रकार की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचों को पूरी तरह निशुल्क करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था के लागू होने से राज्य के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों, 13 जिला अस्पतालों और 95 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन औसतन 15 हजार मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। जिस पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है, और जल्द ही इस योजना का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

Exit mobile version