Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इस एवज में मांगी थी 5000 की रिश्वत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बागेश्वर के गरूड़ में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

शिकायत पर हुई पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजिलेंस टीम से मिली जानकारी के अनुसार स्याली निवासी मनोज सिंह ने डंगोली क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर उन्होंने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक टाकुली उसने भूमि की तस्दीक, बैनामा प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। इस योजना के तहत, जैसे ही पटवारी प्रवीण टाकुली ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद टीम ने शनिवार को पटवारी प्रवीण टाकुली को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कपकोट के सूपी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में मंडलसेरा में रहता है।

पूछताछ की जा रही

जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने बताया कि आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version