Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन होगी पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)-2025 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने वाली है।

एडमिट कार्ड जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा की विज्ञप्ति आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा 26 जून रविवार को सुबह दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन और अपराह्न दो से चार बजे तक द्वितीय सत्र में सामान्य बुद्धिमत्ता विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी 18 जून से प्रवेश पत्र आयोग की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version