Site icon Khabribox

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2026: 63 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अक्टूबर में प्रस्तावित है प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी जारी की है।

दी यह जानकारी

आयोग ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026’ के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 63 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए आयोग को संबंधित विभागों से अधियाचन (requisition) प्राप्त हो चुके हैं।

अक्टूबर में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षरों से जारी इस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही, प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के आयोजन के लिए अक्टूबर माह के प्रथम पखवाड़े (1 से 15 अक्टूबर के बीच) का समय प्रस्तावित किया गया है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को इस प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version