Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने जारी की इतने करोड़ की धनराशि, होंगे यह कार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लोग यहां भूधंसाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके बाद अब राहत की खबर सामने आई है।

इतनी धनराशि मंजूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूधंसाव की आपदा से जूझ रहे ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के लिए मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 291.15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से ज्योतिर्मठ में सीवरेज, भू क्षरण जलनिकासी की व्यवस्था बनाने पर काम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जनवरी 2023 में ज्योतिर्मठ में दरारें आनी शुरू हुई थीं। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं अब इस परियोजना से ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सकेगा। साथ ही स्थानीय निवासियों एवं देश-विदेश से भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिर्मठ के लिए विशेष धनराशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

Exit mobile version