उत्तराखंड में बीते कल 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसमें 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए मतदान हुआ। नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
नगर निकाय चुनाव 2025

जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, और मतदाताओं में इस बार भारी उत्साह देखा गया। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। उत्तराखंड निकाय चुनाव के मतदान में एक-दो मतदान को लेकर हुई घटनाओं के अलावा प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कई जिलों में मतदान प्रतिशत पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले काफी अधिक रहा। वहीं कुछ बूथों पर धीमी गति से मतदान हुआ। इससे मतदान प्रतिशत में कमी दर्ज की गई। निर्वाचन आयोग के मुताबित, उत्तराखंड में कुल 66 प्रतिशत मतदान हुआ है।