Site icon Khabribox

महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, रहीं चैंपियन

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। नादौन में तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका समापन बीते रविवार को हो गया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें चैंपियनशिप की महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का दबदबा रहा। इसमें उत्तराखंड ए टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम ने मैराथन रूट 1.30 घंटे में पूरा किया। वहीं कर्नाटक की टीम ने द्वितीय और उत्तराखंड बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला और पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा में कर्नाटक की टीम विजेता रही।

Exit mobile version