Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वनस्पति टिमरू के बीज से बने परफ्यूम को मिलेगा नया बाजार, जानें इस परफ्यूम की खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में धार्मिक व औषधीय महत्व की वनस्पति टिमरू (जैंथोजाइलम आरमेटम) पाए जाते हैं।

सरकार उठाएगी बड़ा कदम

अब इसके उत्पाद वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन टिमरू के बीज से बने परफ्यूम को हाउस आफ हिमालयाज के माध्यम से काफी सफलता मिली है। जिसके बाद अब सरकार अब टिमरू के कृषिकरण और इसे बाजार उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।

एमओयू पर हस्ताक्षर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत डाबर इंडिया और सगंध पौधा केंद्र (कैप) समझौता करने जा रहा है। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दोनों के मध्य टिमरू को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस साझेदारी के तहत डाबर इंडिया टिमरू के कृषिकरण में मदद करने के साथ ही किसानों से इसके बीज भी खरीदेगा।

टिमरू इत्र व परफ्यूम

पर्वतीय अंचलों में टिमरू का धार्मिक महत्व भी है। इसके कांटेदार तनों को देवताओं के थान और घरों में रखा जाता है। साथ ही इसकी टहनियों का उपयोग दंत मंजन के रूप में भी किया जाता रहा है। वर्ष 2021-22 में कैप ने टिमरू के बीजों से इत्र और परफ्यूम बनाने का निर्णय लिया। दिसंबर, 2023 में देहरादून में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टिमरू इत्र व परफ्यूम भेंट किया गया था।

Exit mobile version