Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पालतू कुत्ते ने दिखाई बहादुरी के साथ वफादारी, लूट के इरादे से मालिक पर हमला कर रहें बदमाशों को सिखाया गजब का सबक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से मामला सामने आया है। देहरादून के विकासनगर में कुछ दिनों पहले लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को पालतू कुत्ते ने भगा दिया।

बदमाशों की तलाश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 वर्षीय रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी शमशेर सिंह मार्निंग वाक पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी तीन बदमाश आए‌ और‌ उनके हाथ-पैर बांध दिए। जिस पर शोरगुल सुनकर पालतू कुत्ता बाहर आया और आक्रामक हो गया। जिस पर वह बदमाशों पर झपट पड़ा। वहीं नींद खुलने पर उनकी 65 साल की पत्नी भी चिल्लाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। वहीं हल्ला सुन आस-पास के पड़ोसी भी आ गये। लोगों के आने‌ और कुत्ते के हमले से बदमाश डर गये और वहां से भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version