Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस परीक्षा की 02 सितंबर से शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर सिविल (पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर (पुरुष – PAC/IRB) परीक्षा 2024 के लिए शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारीरिक परीक्षा 2 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है। कुछ दिन पहले‌ एडमिट कार्ड जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version