Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में एक दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पिकअप वाहन संख्या यूके 06 सीडी 92537 एनएच में भनारखोला पुल, डोला, स्वाला के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक दानिश 24 पुत्र नबीश निवासी न्यूरिया, पीलीभीत की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं एक अन्य वसीम 28 पुत्र मो.सलीम न्यूरिया पीलीभीत घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से दुर्घटना होने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version