Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्री सावधान, सक्रिय हो रहें जालसाज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का 10 मई से आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुच रहें हैं। ऐसे में साइबर ठग और जालसाज भी सक्रिय हो गये हैं।

ठगी के बढ़ते मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों केदारनाथ, बदरीनाथ, अमरनाथ अथवा ऐसे ही अन्य ठंडे धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग खूब हो रही है। चारधाम यात्रा में ऑनलाइन बुकिंग खूब हो रही है। इसे देखते हुए साइबर ठग और जालसाज भी एक्टिव हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैक्सी ऑनलाइन बुक कराने के नाम पर ठगी भी हो रहीं हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर भी ठगी के मामले सामने आ रहें हैं।

Exit mobile version