Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा में यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

दिए हैं यह निर्देश

अब केदारनाथ व बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ व बद्रीनाथ में अब श्रद्धालु दर्शन टोकन मिलने के बाद अपडेट जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर प्राप्त कर सकेंगे। जिसमें इस डिस्प्ले बाेर्ड पर दर्शनार्थियों को जानकारी मिल सकेगी कि वर्तमान में किस टोकन नंबर तक दर्शन हो चुके हैं। वहीं टोकन लेते समय श्रद्धालुओं को दर्शन में लगने वाले संभावित समय की भी स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में आगामी चारधाम यात्रा में इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए हैं।

Exit mobile version