Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इन 06 जिलों में सिविल डिफेंस स्थापित करने की योजना, प्रस्ताव भेजने की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब छह जिलों में सिविल डिफेंस स्थापित करने की योजना की तैयारी है।

देहरादून से भी मांगा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अभी देहरादून में ही सिविल डिफेंस है। जिसके बाद अब छह जिलों में सिविल डिफेंस स्थापित करने की योजना है। इसमें हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी को शामिल किया जा सकता है।आबादी के लिहाज से हल्द्वानी, कोटद्वार और रुड़की शहर को भी इस दायरे में लाने की बात रखी गई। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। जिसमे हरिद्वार के साथ चीन-तिब्बत और नेपाल सीमा से लगे जिलों को सिविल डिफेंस में शामिल किया जाएगा।

Exit mobile version