Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य मनीषा चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम ने दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा चौहान हरिद्वार की निवासी है। जो महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। जिस पर मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

Exit mobile version