Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खेलो इंडिया सब जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट लीग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सब जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट लीग में शानदार प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रतियोगिता बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में 10 से 12 अप्रैल तक यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जो डॉ. बीआर यादव इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई। यहां खेलो इंडिया सब जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग का आयोजन किया गया। जिसमे खेलो इंडिया सब जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट लीग में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता है। इसमें रुद्रपुर की आराध्या चौहान, मिशिता राव, नंदनी देव ने टीम रेगु इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। वही फाइटिंग इवेंट में रुद्रपुर की पिंकी ने स्वर्ण पदक जीता। देहरादून की ऋद्धि ने फाइटिंग इवेंट में स्वर्ण, रिधविका ने रजत, प्रीशा सिंह ने कांस्य पदक जीता। जिस पर ओवरऑल प्रतियोगिता में उत्तराखंड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्वर्ण पदक जीतने वालों के खाते में दस हजार की राशि, रजत पदक जीतने पर आठ हजार और कांस्य पदक जीतने पर छह हजार की राशि भेजी जाएगी। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version