Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक जिले के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम इंडोर हाल में 30 मई से 1 जून तक 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न भार वर्गों में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमे बताया कि महिला भार वर्गों में गी-ग्रेपलिंग में रुद्राक्षी खंडूरी, अनुष्का देशवाल ने स्वर्ण पदक जीता। सिमरन गुसाईं ने कांस्य पदक जीता और नोगी-ग्रेपलिंग में रुद्राक्षी असवाल एवं टीना चौहान ने रजत पदक जीता। वहीं पुरुष भार वर्ग में नोगी-ग्रेपलिंग में रोहित पंवार ने कांस्य पदक जीता। गी-ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक जीता। सूर्यांश राठी ने नोगी में रजत व रौनक ने गी-ग्रेपलिंग में कांस्य पदक जीता। जयवीर सिंह, चंद्रप्रकाश ने भी गी-ग्रेपलिंग में कांस्य पदक जीता।

Exit mobile version