उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हैदराबाद में रंगा रेड्डी में 6-10 मार्च तक 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
खिलाड़ियों ने जीते पदक
जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते हैं। जानकारी के अनुसार काशीपुर के चिराग बरेठा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। उन्होंने मेंस डबल्स स्पर्धा में पंजाब के खिलाड़ी राज कुमार के साथ जोड़ी बनाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मेंस सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में झारखंड की खिलाड़ी संजना कुमारी के साथ मिलकर उन्होंने कांस्य पदक जीता। हल्द्वानी की शिवांगी पांडेय ने महिला सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिनेशपुर की प्रेमा विश्वास ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। देहरादून के हर्षित राजपूत ने एसएच 6 कैटेगरी के मेंस डबल्स मुकाबले में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।