Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिर उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, यहां करेंगे चुनावी रैली

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी‌ फिर उत्तराखंड आ सकते हैं। इस संबंध में अभी पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया है कि गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं।

12 अप्रैल को ऋषिकेश में कर सकते हैं चुनावी रैली

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों 02 अप्रैल को जनसभा को संबोधित किया था।

Exit mobile version