Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी इतने अप्रैल को कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जानें

उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर अब महज ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित कर सकते हैं।

पीएम करेंगे उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सबसे आकर्षक हिस्सा 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड है, जिसे एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी कहा जा रहा है। इस पूरी परियोजना 213 किमी लंबी है, जिसे ₹11,970 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। गणेशपुर से डाटकाली तक 12 किमी लंबी इस सड़क को ₹1500 करोड़ में बनाया गया है। इसमें कुल 575 पिलर हैं। छोटे वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा तय की गई है। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए 16 स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए गए हैं, जो ऑटोमैटिक चालान काटेंगे। साथ ही पूरे रूट पर मोबाइल नेटवर्क के लिए 12 टावर लगाए गए हैं। साथ ही सहारनपुर से देहरादून आने के लिए डाटकाली पर एक नई टनल बनाई गई है, जबकि वापसी के लिए पुरानी टनल का उपयोग होगा। आपात स्थिति के लिए क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

Exit mobile version