Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सिंगर जुबिन नौटियाल का भजन ‘मेरे घर राम आए हैं’ की पीएम नरेंद्र मोदी ने की तारीफ, कहीं यह बात

उत्तराखंड के जौनसार बावर के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को आज पूरी दुनिया जानती है। इनके गानों को काफी पसंद किया जाता है।

जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को दी बधाई

इन दिनों सिंगर जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस भजन की पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विडियो शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ‘भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया है। राम लला की भक्ति से ओत-प्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।’

Exit mobile version