Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी का दून दौरा, कल मंगलवार दोपहर तक ‘डाट काली मंदिर’ में नो-एंट्री

उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मंगलवार तक मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार रविवार शाम 5 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया है।‌ जिसमें कल मंगलवार दोपहर 2 बजे तक आम भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे। महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्रों की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल और गौरव कुमार ने भक्तों से व्यवस्था बनाए रखने और मंगलवार दोपहर के बाद ही आने की अपील की है। सिद्ध पीठ में होने वाली नित्य आरती और पूजा इस दौरान केवल मंदिर के पुजारियों द्वारा ही संपन्न की जाएगी। नए वाहनों की पूजा और भंडारे जैसे कार्यक्रम भी मंगलवार दोपहर तक स्थगित रहेंगे।

​दो राज्यों की सीमा पर स्थित है सिद्धपीठ

​डाट काली मंदिर (डाटकाली सिद्धपीठ) का इतिहास बेहद रोचक है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। एक हिस्सा उत्तराखंड की सीमा में आता है। दूसरा हिस्सा उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) की सीमा में स्थित है। मान्यता है कि नए वाहन के पूजन और माता के दर्शन से यात्रा सुरक्षित और सुखद होती है। यही कारण है कि वर्षों से इस मार्ग से गुजरने वाले हर चालक और यात्री का सिर यहां श्रद्धा से झुकता है।

Exit mobile version