Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस की कार्यवाही, तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में कुंडा थाना पुलिस ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम कुंडा थाने में तैनात एसआई कैलाश सिंह देव, मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल चन्द्र शेखर भट्ट गश्त कर रहे थे। इस दौरान केशरी गणेशपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। जिसको रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम बलविंदर सिंह उर्फ डुड्डी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम केशरी गणेशपुर थाना कुंडा बताया

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version