Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलाओं सहित 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद में मिल रही अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध मिल रही सूचनाओं के सम्बन्ध में कार्यवाही किये जने हेतु निर्देशित किया गया था।

तीन युवतिया व चार पुरुषों को आपत्तिनजक वस्तुओं सहित गिरफ्तार किया गया है

जिसके क्रम में दिनांक 29/01/2022 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता श्री के. सी. आर्य के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 29/01/2022 को शिवम वाटिका नानकमत्ता में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही कर तीन युवतिया व चार पुरुषों को आपत्तिनजक वस्तुओं सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अखिलेश मिश्रा पुत्र स्व0 बृन्दावन मिश्रा निवासी पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सामने नानकमत्ता उम्र 65 वर्ष, हरीश प्रसाद पुत्र कालू राम निवासी ग्राम जामीर पानी थाना झूलाघाट पिथौरागढ उम्र 39 वर्ष,
धर्मेन्द्र बम पुत्र शेर बहादुर बम निवासी शिव कालौनी नौगवां ठग्गू वार्ड नं0 18 थाना खटीमा जिला उधम सिह नगर उम्र 40 वर्ष, भगवान सिह धारियाल पुत्र शिव सिह धारियाल निवासी ग्राम कानडी थाना झूलाघाट जिला पिथौरागढ उम्र 33 वर्ष,  काजल राणा पत्नी मंजीत सिंह सांगवान निवासी तेलमिल डिबडिबा थाना विलासपुर जिला उम्र 20 वर्ष, रामपुर उ0प्र0, अंशी मेरी मिंज उर्फ नुक्कू पुत्र जॉन मिंज निवासी ग्राम विन्डौरा थाना चैनपुर जिला गुमला झारखण्ड हाल पता विनय नगर बदरपुर बॉडर फरीदाबाद हरियाणा उम्र 23 वर्ष,  पार्वती उर्फ सिमरन पत्नी हरीश चन्द्र निवासी दोदरा चांदनी मेलाघाट नेपाल उम्र 25 वर्ष हाल निवासी हरकेश नगर फेज-2 CRRI दक्षिण दिल्ली है । अभियुक्तों के पास से अदद मोबाईल फोन भिन्न 2 कम्पनी 04 अदद आधार कार्ड, 01 अदद नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र, 01 पैकेट अन्वान्टेड 72 पिल, 22 आपत्तिजनक सामग्री, 7200/- नगदी बरामद हुई ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है

जिसके सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता में मु० FIR NO- 41/2022 धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 बनाम अखिलेश मिश्रा आदि पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

1- श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी खटीमा
2- निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्या
3 थानाध्यक्ष श्री के.सी.आर्य
4-म0उ0नि0 मंजू पवार
5- कानि० 1062 प्रकाश आर्या
6- कानि० 125 सुरेन्द्र सिंह,
7- म०कानि0 1100 विद्या रानी

Exit mobile version