Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पुलिस ने 6.4 ग्राम स्मेक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 6.4 ग्राम स्मेक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

1 व्यक्ति गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार बीती 23 मार्च सांय पुलभट्टा पुलिस बंगाली कालोनी, सिरौलीकला रेलवे फाटक के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटर साइकिल सवार को रोक कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 6.4 ग्राम स्मेक बरामद की। व्यक्ति ने अपना नाम पूरन सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र दलवीर सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहेड़ी क्षेत्र से स्मेक लाकर किच्छा, पुलभट्टा में बेचता था।

मुकदमा दर्ज-

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

Exit mobile version