Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 1 किलाे 56 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया एक तस्कर गिरफ्तार

श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस_
अधीक्षक,  टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद को नशा मुक्त रखने हेतु नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.01.2022 को थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत से दौराने चैकिंग 01 व्यक्ति जगदीश पुत्र स्व0 रामरतन (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम कुराना थाना मतलोड्ढा, जिला पानीपत, हरियाणा को 1 किलो 56 ग्राम अवैध चरस
(कीमत लगभग रू0 1,10,000/-)  के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस संबंध मे थाना लम्बगांव पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।


पुलिस टीम थाना लम्बगांव

1-उ0नि0 कुंवर राम आर्य   
2-हे0का0 राकेश राणा
3-आरक्षी सतवीर
4-आरक्षी घनश्याम

Exit mobile version