Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस ने 2.04 किलोग्राम गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

यहां पुलिस ने 2.04 किलोग्राम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने दौड़कर पकड़ा संदिग्ध

काशीपुर से खबर सामने आई है। कुंडा थाना पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।सोमवार की देर शाम मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद्र क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जहां पुराना ढेला पुल मुरादाबाद रोड के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 2.04 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मौ. शारूख पुत्र मौ. शाकिर निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी खालिक कालोनी बांसफोड़ान बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम

पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, कांस्टेबल नरेश चौहान, कैलाश काला शामिल रहे।

Exit mobile version