Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी सवार से 2 किलो 34 ग्राम अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार सांय पुलभट्टा चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा एनएच 74 पर चैकिंग करते हुए जुनेजा फार्म को जाने वाली सड़क के मोड़ के निकट पहुंचे। वहां एसओजी के उनि. मनोज धोनी, का. गणेश पाण्डे, विनोद खत्री, मोहन सिंह बोहरा मौजूद मिले। इस दौरान एक स्कूटी सवार किच्छा की तरफ से आता दिखाई दिया। उसने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने उसके पास से दो किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई। युवक ने अपना नाम मोहम्मद आरिश पुत्र हमीद अहमद निवासी ग्राम उनहैनी जागीर बहेडी बताया।

केस दर्ज

युवक ने बताया कि वह बरेली से अफीम खरीद कर रुदपुर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version