March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: टोल प्लाजा से रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां टोल प्लाजा से ₹5 लाख रुपए महीना रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।      

                  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया                         

    कुंडा थाना क्षेत्र के जगतपुर पट्टी स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि जसपुर के कलियावाला निवासी सुखबीर भुल्लर पुत्र गुरदेव सिंह पर उससे ₹5 लाख रुपए महीना रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जहां से पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ये रहे शामिल

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, शिवराजपुर चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल, एसआई मनोहर चंद, नीरज बिष्ट, जितेंद्र कुमार, देवेन्द्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।