Site icon Khabribox

उत्तराखंड : यहां चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , आरोपी को भेजा जेल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चम्पावत के खटीमा में पुलिस ने दुकान से चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी दुकान के गल्ले को तोड़कर 6 हजार की नगदी लेकर हो रहा था फरार

ग्राम पचपेड़ा निवासी शिवमुनि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी सत्रहमील बाजार में दुकान है। जिसे उसका बेटा सतीश मौर्या चलता है। 22 जुलाई को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे दुकान पर था। इसी बीच वह दुकान से बाहर पानी पीने के लिए गया। जब वह वापस आया तो देखा एक व्यक्ति दुकान से बाहर निकल रहा था। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखे छह हजार रूपये गायब थे। शोर मचाने पर वह व्यक्ति भागने लगा। जिसे उसने और उसके पड़ोसी दुकानदार ने दौड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में स्वयं का दुर्गानगर, भूपतवाला हरिद्वार निवासी पीतांबर बताया। दुकान स्वामी ने पकड़े गए व्यक्ति को सत्रहमील पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जेल

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पीतांबर के खिलाफ धारा 380, 411 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक, हिरासत में जेल भेज दिया।

Exit mobile version