Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पुलिस ने NCERT की नकली किताबों के गोदाम का किया भंडाफोड़, करोड़ों में कीमत, जांच शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में पुलिस ने शिक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े को खुलासा किया है। जिसमें जांच करोड़ों की किताबें बरामद की गई है।

बरामद की इतनी किताबें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूद्रपुर में ग्राम कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास पुलिस ने रात करीब एक बजे एक ट्रक को रोककर जांच की। जिसमें बड़ी मात्रा में किताबें भरी हुई मिलीं। जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच कराई गई तो मामला नकली किताबों का निकला। इस पर गोदाम को सीज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि ट्रक में रखी गई किताबें कथित तौर पर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से मिलती-जुलती थीं, लेकिन उनकी छपाई और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक आकलन में यह किताबें फर्जी प्रतीत हो रही हैं। ट्रक से करीब ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद होने का अनुमान है, जिनकी बाजार कीमत छह से सात करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है।

जांच कर रही पुलिस

वहीं फिलहाल इससे जुड़े लोग फरार बताए जा रहे है, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version