Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस ने किया देह व्यापार कर रहे रैकेट का पर्दाफाश, 5 लोग गिरफ्तार

काशीपुर से देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 4 कॉल गर्ल समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

काफी समय से मिल रही थी देह व्यापार की शिकायतें

पुलिस को खबर मिली थी कि काशीपुर के जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में देहव्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से 4 कॉल गर्ल गिरफ्तार की गई। इसके अलावा पुलिस ने एक व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से देह व्यापार से संबंधित 6950 रुपये भी बरामद किए हैं। इसके अलावा मामले में मकान स्वामी तथा उसकी पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस को लंबे समय से जसपुर रोड स्थित गोविंदनगर कॉलोनी सरबरखेड़ा में देहव्यापार का धंधा करने की शिकायतें मिल रही थी। ये धंधा दानिश पुत्र तैमूर हुसैन निवासी गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा के निवास पर चल रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Exit mobile version