Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर काशीपुर से सामने आई है। यहाँ बंद पड़ी फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस में सौंपी थी तहरीर-

बीती 31 जनवरी को सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय युगल किशोर वर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी। जिसमें बताया गया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग आधा दर्जन बदमाश महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व कॉपर की प्लेटें निकाल ली और मौका पाकर फरार हो गए‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था।

सामान किया बरामद-

पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।

यह टीम रही शामिल-

पुलिस टीम में एसआई हरविंदर कुमार, एचसीपी संतोष प्रसाद, कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित राणा, बबलू गोस्वामी, महेंद्र, रमेश सती शामिल रहे।

Exit mobile version