Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा, एक पाली में होगी आयोजित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कल आयोजित की जाएगी।

कल होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा कल तीन अगस्त को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पुरुष, पीएसी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी से चार अप्रैल के बीच शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई गई थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कल तीन अगस्त को होगी। जो सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होगी।

Exit mobile version