Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा हुई स्थगित, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-59/ उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 15 मार्च, 2024 में विज्ञापित हवलदार प्रशिक्षक के रिक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 21-10-2024 से 25-11-2024 तक आयोजित की गयी।

नई तिथि जल्द होगी जारी

जिसके बाद इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19.04.2025 को प्रस्तावित की गई थी। लेकिन उक्त परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा की नवीन तिथि की सूचना शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जायेगी।

Exit mobile version