Site icon Khabribox

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 IPS अफसरों के तबादले,श्वेता चौबे बनीं टिहरी की नई SSP

​उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम श्वेता चौबे का है, जिन्हें अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), टिहरी की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह सेनानायक, IRB द्वितीय के पद पर तैनात थीं।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

• ​योगेन्द्र सिंह रावत: पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) के पद से हटाकर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IG), कुंभ मेला नियुक्त किया गया है।
• ​आयुष अग्रवाल: टिहरी के निवर्तमान SSP आयुष अग्रवाल को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
• ​विशाखा अशोक भदाणे: इन्हें पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर सेनानायक, आईआरबी (IRB) द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।

​

Exit mobile version