Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस जवान राजेन्द्र सिंह नाथ ने बनाया रिकॉर्ड, फतह की यह सबसे ऊंची चोटी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पुलिस जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने सफलतापूर्वक दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया है।

दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया गया। जिस पर अभिनव कुमार महानिदेशक पुलिस उत्तराखंड की ओर से 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Exit mobile version