Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस अलर्ट मोड पर, संवेदनशील क्षेत्रों व चार धामों में ड्रोन से बढ़ी निगरानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस बल अलर्ट मोड पर

ऐसे में उत्तराखंड राज्य में भी संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग की ओर से देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार के अलावा चारों धामों में 17 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा चारों धामों में 13 ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भी ड्रोन से निगरानी अभियान चल रहा है। ड्रोन कैमरों की मदद से दिन-रात ऊंचे पहाड़ी इलाकों की सघन जांच की जा रही है।

Exit mobile version