Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां से पुलिस ने छुड़ाए 32 नेपाली युवक, बनाए गए थे बंधक, तीन लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के
उधमसिंह नगर जिले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों सहित 32 नेपाली युवकों का रेस्क्यू किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले के काशीपुर क्षेत्र से मुक्त कराए गए लोगों को नेपाल दूतावास के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के नवीन जोशी द्वारा गुरुवार को यहां इस संबंध में दी गयी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी।

तीन लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसपी‌ मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि नेपाल के कुछ युवकों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाया गया है और वह वर्तमान में काशीपुर क्षेत्र में रह रहे हैं। जिसके बाद इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए युवकों को बचाने के लिए काशीपुर के क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम ने जोशी को साथ में लेकर ओम विहार कॉलोनी में महाराज सिंह उर्फ पप्पू के मकान पर दबिश दी। मकान में नेपाली मूल के कुल 32 लड़के मिले, जिसमें से तीन नाबालिग थे। पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया कि नेपाल में ग्राम विकास समिति कपलेकी के धनगढ़ी निवासी बीरेंद्र शाही (21) द्वारा उन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया है। वहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version