Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग किशोरी को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में कु़डा पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को 48 घण्टे के अन्दर बरामद किया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति ने कुंडा थाना में 30 सितंबर 2023 को 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। उसने किसी नईम नाम के लड़के द्वारा उसे भगाने में हाथ होने का शक जताया था। इस मामले की विवेचना सूर्या चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद को की गयी थी। एएसपी अभय सिंह ने किशोरी के जल्द बरामद किए जाने के निर्देश दिए थे। एसआई राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने नाबालिक की बरामदगी के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नईम अहमद पुत्र अख्तर हुसैन निवासी ग्राम सन्यासीवाला थाना जसपुर को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि आरोपी नाबालिग बालिका को उसके घर से भगाकर शादी करने के इरादे से घर से दूर हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश) ले गया था। आरोपी नईम अहमद के खिलाफ थाना कुण्डा में धारा-363/366ए/376 आईपीसी व धारा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version