Site icon Khabribox

उत्तराखंड पुलिस की हाईटेक तैयारी व डिजिटल पहरा: कांवड़ यात्रा और आगामी महाकुंभ के लिए पहली बार साइबर कमांडो तैनात

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी महाकुंभ और वर्तमान कांवड़ यात्रा के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने खास तैयारी की है।

सरकार की खास तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद, उत्तराखंड पुलिस ने अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए राज्य में पहली बार विशेष साइबर कमांडो की तैनाती की है। हरिद्वार में तैनात होने वाली इस विशेष टीम में देश भर से आए 31 साइबर कमांडो और उत्तराखंड के अपने 4 कमांडो शामिल हैं, जो हरिद्वार कंट्रोल रूम से पूरी तरह वर्चुअल दुनिया पर पैनी नजर रखेंगे। साइबर सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाने के लिए चार अलग-अलग इकाइयों का गठन किया गया है।
• ​साइबर सेक्योरिटी यूनिट
• ​सोशल मीडिया मोनिट्रिंग यूनिट
• ​साइबर इन्टेलिजेन्स यूनिट
• ​इन्स्टेन्ट रीस्पान्ड यूनिट
• ​ये सभी चारों इकाइयां 24 घंटे सातों दिन साइबर स्पेस पर मुस्तैदी से नजर रखेंगी।

Exit mobile version